Monday 15 August 2022

घर-घर तिरंगा

घर-घर तिरंगा
***********
बहुत बधाई सभी को स्वतंत्रता दिवस के अमृत-महोत्सव  की।
###############################

घर-घर इठला के अपना आज देखो फरफरा रहा तिरंगा।। 
आजादी के अमृतमहोत्सव पर शान से लहरा रहा तिरंगा।।

जाति,धर्म,वर्ण,संप्रदाय भेद,झुठलाने को तत्पर रहा तिरंगा। 
एकसूत्र बांध हम सबको साथ-साथ,चलना सिखा रहा तिरंगा।।

स्वयं से नई प्रेरणा,नई सीख लेकर बढ़ता ही जा रहा तिरंगा। 
बुलंदियां आकाश की छूने को संकल्पबद्ध दिख रहा तिरंगा।। 

स्वर्णिम भविष्य के कर्म पथ पर अग्रिम भूमिका लिख रहा तिरंगा। 
शान्ति,प्रेम,सद्भाव को विश्व में बढ़ाने हेतु नेतृत्व कर रहा तिरंगा।।

नलिनतारकेश @उस्ताद

No comments:

Post a Comment