Friday 24 February 2017

डिमिक - डिमिक डम डमरू बाजे #adiyogi




डिमिक - डिमिक डम डमरू बाजे 
भोला मस्त मगन हो नाचे। 
'नलिन' नैन, बाधाम्बर धारे 
वाम उमा भी हर्षित छाजे। 
जटा जूट में गंग विराजे 
और मस्तक चंद्र सुहाए। 
हाथ त्रिशूल, नाग गले में डाले 
पांव में घुंघरू छन - छन बाजे। 
भूत - पिशाच मिलकर न्यारे 
भांग का गोला भर - भर खाते। 
बम - बम भोले, बम - बम भोले 
मिलजुल कर सब गाते जाते। 
"महाकाल" का जशन मनाते 
सुर, नर, मुनि उल्लास दिखाते। 
बेर, धतूरा प्रसाद चढाके 
शिव संग नित हैं मोद मनाते। 
हिम - कैलाश शिव शंकर प्रगटे 
सृष्टि रहस्य अनावृत करने। 

Thursday 23 February 2017

जय बम-बम भोले बाबा





जय बम-बम भोले बाबा 
तेरे वाम विराजे माता अम्बा 
नाम का तेरे पी कर प्याला 
हो गया जग मतवाला। 

प्रभु तू जो बन जाये दाता 
रहूँ कृपा-प्रसाद पाता 
हँसते गाते जीवन मेरा 
है तूने सदा संवारा। 

प्रथम पूज्य है सूत तेरा 
वो धीर-बुद्धि में न्यारा 
रिद्धि-सिद्धि ने चॅवर झुलाया 
जिसने गणपति को ध्याया। 

श्री राम को तूने इष्ट बनाया 
बजरंगी बन सेवा को आया 
दुर्गम काज सब सरल बनाया 
रामभक्त का दर्जा पाया।