Monday 7 April 2014

आरती बाल रूप श्री राम की




आरती बाल रूप श्री राम की,मनमोहनी छवि अतुल राम की

मुख ललाम अनुपम शोभामय,परम प्रकाशक कृपा धाम की। 

आरती बाल रूप श्री राम की,मनमोहनी छवि अतुल राम की

पीत  झगुली मकराकृत कुंडल,बलि-बलि जाऊँ मुस्कान राम की।

आरती बाल रूप श्री राम की,मनमोहनी छवि अतुल राम की

"नलिन"नैन निर्मल नारायन,निर्गुन,सगुन अखिल ब्रह्मा की। 

आरती बाल रूप श्री राम की,मनमोहनी छवि अतुल राम की

सिय वर सब जन मंगल नायक,रघुवर तिलक सूर्य श्री राम की।
 
आरती बाल रूप श्री राम की,मनमोहनी छवि अतुल राम की  

कागभुशुण्डि,शिव उर में विराजत,कटि किंकनी पग नुपुर ध्वनि की। 

आरती बाल रूप श्री राम की,मनमोहनी छवि अतुल राम की

भवसागर के तारन -हारन,पतित उद्धारन विरद राम की। 

आरती बाल रूप श्री राम की,मनमोहनी छवि अतुल राम की

शारद -नारद व्यास-अजामिल ,तुलसी मानस के हंसा की। 

आरती बाल रूप श्री राम की,मनमोहनी छवि अतुल राम की

राम-राम कह मगन हो गावत, मारुत नंदन के स्वामी की। 

आरती बाल रूप श्री राम की,मनमोहनी छवि अतुल राम की

सकल सृष्टि सचराचर साई,"तारकेश" के तारक प्रभु की। 

आरती बाल रूप श्री राम की,मनमोहनी छवि अतुल राम की


श्री राम जय राम जय जय राम। श्री राम जय राम जय जय राम।   
  
















No comments:

Post a Comment