Tuesday 14 November 2017

बहुत जरूरी है

लिखना,पढना दरअसल कहाँ जरुरी है
नज़रें उससे मिला के चलना बड़ा जरूरी है।

हसरतों की क्या बात करें वो न खत्म होंगी कभी
हर हाल सुकूने दिल रखना बड़ा जरूरी है।

नफरत हिंसा से तौबा करने की ख़ातिर  
प्यार लुटाते जग में रहना बड़ा जरूरी है।

जानते हैं परिन्दे भी बखूबी अपना भला बुरा
नादानी से इंसा तुझको निजात बड़ा जरूरी है।

देवों की इबादत उन जैसा बनने की खातिर
जुबाॅ सीखना उनकी जैसी हमको बड़ा जरूरी है।

दरिया आए प्यास बुझाने खुद से तेरी
हुनर ये भी आना "उस्ताद" बड़ा जरूरी है।

No comments:

Post a Comment