Wednesday 21 November 2018

श्रीराम नाम महिमा

            श्रीराम नाम महिमा
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ

हर सांस-सांस मन राम-राम जो जपता रहे। सघन माया से संसार कि वह बचता रहे।।

कर्मकांड,ध्यान,धारणा इनसे भी है मन सधे। निर्मल मन पर एक राम नाम सब कुछ सधे।।

कोटि-कोटि जन जो इस नाम की शरण लेकर चले।
हर असंभव दुरजेय लक्ष्य को वह प्राप्त करते चले ।

हर नशा व्यर्थ है जब राम नाम लौ तुझमें लगे। झूम-झूम मदहोश हो भीतर ही अपने नाचने लगे।।

अद्भुत विलक्षण इस नाम की महिमा संत गाते मिले।
देह में रहते हुए जीव को फिर सहज मोक्ष मिले।।

कितना भी कोई पातकी,निकृष्ट व्यभिचारी बने।
श्री राम नाम शरणागत ले पुनः पुनीत अधिकारी बने।।

@नलिन #तारकेश

No comments:

Post a Comment