Saturday 24 November 2018

गजल-36 बस प्यार से देख लो

बस प्यार से देख लो हमें सलाम हो जाएगा।
लब कहीं गर खिले तेरे तो कलाम हो जाएगा।।

सांस-सांस में जो राम का नाम जपता रहे। रंजो गम से हर एक आराम हो जाएगा।।

वो जिस भी लिबास में आ जाएंगे महफिल में।
देखना फैशन बाजार में आम हो जाएगा।।

लगन होगी जो यारब प्यार में किसी के सच्ची।
आंखों-आंखों से ही दिले पैगाम हो जाएगा।।

खुदा ने जब बरसाई इनायत नाचीज पर।
"उस्ताद"का मशहूर तो नाम हो जाएगा।।

@नलिन #उस्ताद

No comments:

Post a Comment