Sunday 31 August 2014

207 - राम नाम बड़ा महान

राम नाम बड़ा महान
कैसे करू इसका बखान।
मिल गया कोई तो राम-राम                                                                  
चला गया तो भी राम-राम।
राम से बड़ा नहीं कोई नाम
महादेव भी जपते इसे अविराम।
निर्गुन,सगुन सबका विश्वास
मेरा भी बने श्वांस -प्रश्वांस।
नित नूतन यही एक नाम
मांगता हूँ तुमसे श्रींराम।
सदा का मैं तो अकिंचन
बस यही दिव्य वरदान।

No comments:

Post a Comment