Monday 5 June 2023

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

छिति,जल,पावक,गगन,समीर पंच-तत्व जो हैं प्रकृति के।
इनको ही लेकर रचना की है अद्भुत सृष्टि की परमेश्वर ने।।

दुर्भाग्य देखिए,मगर इनको ही,दूषित करते हम लोभ में। 
यूँ ये वैसा ही है,जैसे काटे वृक्ष कोई,उस पर खड़ा हो के।।

अपनी आँखों पर बांध पट्टी दोषारोपण बस दूसरों पे। जाने कब साहस जुटाकर नजरें मिलाएंगे हम स्वयं से।।

हरी-भरी नयनाभिराम धरा को,धकेलते भला क्यों चिता में। 
सोचिए गंभीरता से,क्या भविष्य को यही सौंपेंगे,विरासत में।।

अभी भी न संभले,न लिया संज्ञान यदि हमने इस आचरण पे।
अकाल मृत्यु के जिम्मेदार होंगे,अवश्य स्वयं अपने आप से।।

नलिनतारकेश

No comments:

Post a Comment