Wednesday 12 December 2018

श्रीराम-जानकी विवाह

श्रीराम-जानकी विवाह की बधाई।

श्री राम-जानकी विवाह की मंगल घड़ी पुनः आ गई।
चराचर समस्त जगत अह्लाद भरी रिद्धि- सिद्धि छा गई ।।

तिथि पंचमी,मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की देखो जब पंचांग आ गई।
दसों दिशा बधाई हो बधाई,ध्वनि पुनीत गगन-मंडल ये छा गई।।

श्री राम की भक्ति-शक्ति स्वरूपा मां जानकी वामांग जब आ गई।
भक्त उर,साकेत-धाम बन,नवनिधि जैसे हर ओर छा गई।।

मन-मयूर अधॆ-वर्तुल खोल पंख झूमे जैसे पावस ऋतु ही आ गई।
"नलिन"भाव-विह्वल,कंठ गदगद, रसभरी केकी-ध्वनि छा गई।।

@नलिन #तारकेश

No comments:

Post a Comment