Wednesday 7 September 2016

सरस्वती स्तोत्रम हिंदी में अनुवादित





श्वेत "नलिन" विराजित हैं देवी सरस्वती। 
श्वेत पुष्पगुच्छ अलंकृत  हैं देवी सरस्वती। 
श्वेत वस्त्र धारण करती हैं देवी सरस्वती। 
श्वेत गन्धलेप सुशोभित हैं देवी सरस्वती। 
श्वेत माल कर में रखती हैं देवी सरस्वती। 
श्वेत चन्दन अभिसिंचित हैं देवी सरस्वती।
श्वेत वीणा कर में रखती हैं देवी सरस्वती। 
श्वेत आभषूण सुशोभित हैं देवी सरस्वती। 
सिद्ध,गन्धर्व,देव,दनुज करते हैं सदा  स्तुति। 
मुनि,महर्षि नित नमन संग करते है विनती।
भोर,मध्याह्न,सायंकाल पढ़े जो यह स्तुति। 
समस्त विद्या प्रदान करती उसे माँ सरस्वती।  

No comments:

Post a Comment