Friday 5 August 2016

#RIO #OLYMPIC--2016(small poetry)

मिशन ओलंपिक का बज गया बिगुल।
हार हो की जीत हो मच गया शोरगुल।।
उछलते-कूदते, दौड़ते-भागते।
देशभक्ति का अपना गीत गाते।।
एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे।
एथलीट सारे दमखम दिखा रहे।।
स्वर्ण, रजत, कांस्य कुछ मिले।
करतब जी तोड़ सब कर चले।।
कुश्ती, दौड़, निशानेबाजी, तैराकी।
खेल अनेक तीरंदाजी और हॉकी।।
207 देशों की भागेदारी।
28 खेल 306 स्पर्धा की तैयारी।।
5 से 21 अगस्त रस्साकसी मुकाबले की।
"रियो"हो जीत बस खेल भावना की।

No comments:

Post a Comment