Wednesday 31 August 2016

राम राम रट ...21 पंक्ति


  1. राम राम रट श्री गणेश प्रथम पूज्य बन गए। 
  2. राम राम रट भोलेशंकर "तारकेश" बन गए। 
  3. राम राम रट नारद ऋषि निर्विकार बन गए। 
  4. राम राम रट वाल्मीकि आदिकविराज बन गए।   
  5. राम राम रट तुलसीदास भक्त शिरोमणि बन गए।
  6. राम राम रट हनुमान सर्वसिद्धिदाता बन गए।
  7. राम राम रट दशरथ कुल संग जगविख्यात हो गए। 
  8. राम राम रट जानकी ब्रह्मांडनायक मिल गए।   
  9. राम राम रट भरत भाई राम समान बन गए। 
  10. राम राम रट लखन भाई जगताधार बन गए। 
  11. राम राम रट शत्रुघ्न भाई रिपुदमन बन गए। 
  12. राम राम रट विश्वामित्र जनकल्याण कर गए।  
  13. राम राम रट अहिल्या के श्राप सभी मिट गए। 
  14. राम राम रट केवट वंशतारक बन गए। 
  15. राम राम रट कागभुशुण्डि कृपापात्र बन गए। 
  16. राम राम रट सुग्रीव,विभीषण राजपाट पा गए। 
  17. राम राम रट जीव अनेक जन्म सुफल कर गए। 
  18. राम राम रट पतित पंक में,"नलिन" बन खिल गए। 
  19. राम राम रट वरना तो अनमोल छन गए तो गए।
  20. राम राम रट,राम राम रट तन-मन सब निर्मल हो गए। 
  21. राम राम रट  सब जन मनवांछित फल पा गए।    


No comments:

Post a Comment