Sunday 18 March 2018

भारतीय नववषॆ की शुभकामना

यशस्वी विक्रमादित्य नृप के नाम से होती भारतीय नववषॆ गणना।
मां भगवती के चरण चुंबन को भक्त प्रारम्भ करते नवरात्रि साधना।।

पितामह प्रजापति ने प्रारंभ की थी प्रथम सूर्य रश्मि से इसी दिन सृष्टि रचना।
श्रीराम और पांडवों के राज्याभिषेक का दिन तभी ये चुना गया करने धर्म स्थापना।।

संयोग नहीं मात्र झूलेलाल,गौतम ऋषि और सिखगुरु अंगदजी का जन्म लेना।
परास्त कर हूण को शालिवाहन का दक्षिण दिशा इसी दिन राज्य की स्थापना।।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से दरअसल भारतीय नव वर्ष का प्रारंभ होना।
संकेत है वसंत के आगमन से प्रकृति का उमंग में झूमना।।

वृक्ष पर आम के बौर आना और कोयल का मधुर कूकना।
तभी तो बड़ा है सामयिक अपने नव वर्ष का श्री गणेश करना।।

विक्रम संवत 2075 की अतःआपको देता हूॅ शतकोटि शुभकामना।
नित्य करें नवग्रह सभी उल्लास नतॆन आपके घर ऑगना।।

@नलिन #तारकेश

No comments:

Post a Comment