Thursday 21 March 2019

होली साईं आंगन

खेली अजब गजब होली साईं आंगन आज सबने।
मस्त उड़ाया अबीर गुलाल साईं आंगन आज सबने।।
काम क्रोध समस्त विकार मिटाकर निमॆल तन मन।
भर दिया भक्ति रस रंग साईं आंगन आज सबने।।
एक दूजे के रंग में रंग कर अपनी सुध बुध भूले।
ताल कदम एक सुर साधे साईं आंगन आज सबने।।
तन मन भीगा रोम रोम हम सबका एक साईं के रंग में।
आंखों से क्या खूब पिया मधुरस साईं आंगन आज सबने।।
अब तो प्रीत की लौ जली रहे और उठता रहे आॅखन यही खुमार।
मांगा नतमस्तक हो साईं से वरदान साईं आंगन आज सबने।।
@नलिन #उस्ताद

No comments:

Post a Comment