Wednesday 8 December 2021

विनम्र श्रद्धांजलि -विपिन रावत एवं अन्य सभी को।

तमिलनाडु में सेना के हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण भारत के प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत जी व उनकी धर्मपत्नी एवं सेना के जवानों के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
=========≈=========≈=========≈====
                          ॐ शांति 

निःशब्द है राष्ट्र का आज हृदय प्रत्येक।
भावना का सिन्धु ज्वार उमड़ रहा है।।
8 दिसंबर 21 का लोमहर्षक चित्कार। 
दावानल में सब को भस्म कर रहा है।। 
अरे दुर्भाग्य बता तो सही जरा हमारे।
ऐसा भला क्यों क्रूर मजाक करता है।।
अतुल शौर्य,अटूट निष्ठा राष्ट्रभक्ति की।
इतनी कठोर तू काहे परीक्षा लेता है।।
हे ईश्वर तुझसे भी है प्रश्न,अब सत्य बता दे।
दुर्दांत घटना की ऐसी क्यों स्वीकृति देता है???

@नलिनतारकेश

3 comments:

  1. बहुत सुन्दर, वाकई अपूर्णीय क्षति

    ReplyDelete
  2. भावपूर्ण अभिव्यक्ति..... निःशब्द हैं सब,ईश्वर स्वजनों को धैर्य व शक्ति दे। 🙏🙏

    ReplyDelete